रुडकी, फरवरी 11 -- श्री साईं सेवा मण्डल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को चावमंडी स्थित गोशाला परिसर में 10वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 117 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, सूरज रोड, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पारस सोई, खुशहाल मिगलानी, नितिन चौहान, जीतेश ग्रोवर, अंकुर सखूजा, सचिन अरोड़ा, सुमित अरोड़ा, नीटू आहूजा, रोहित कुमार, अरुण कुमार, सौरभ सबरवाल, रवि सोनकर, अंशुल मित्तल, अंशुल सोनकर, रोहित कुकरेजा सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.