अल्मोड़ा, मार्च 12 -- धौलछीना। पशुपालन विभाग ने डूंगरी में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। डॉ. रचना के नेतृत्व में 116 पशुओं की जांच की और दवाई भी बांटी। 25 पशुपालकों के केसीसी आवेदन तैयार किए। 52 पशुपालक लाभान्वित हुए। विभिन्न बीमारियों की जानकारी देकर टीकाकरण अभियान चलाया। यहां ​क्षेत्र प्रसार अधिकारी रविंद्र राणा, जीवन बिष्ट, पशु सखी सुनीता देवी की टीम ने 296 बकरियों का टीकाकरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...