शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रह, थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगी राहत
मधुबनी, मई 26 -- मधुबनी। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर के दौरान सदर अस्पताल रक्त केंद्र की टीम द्वारा कुल 111 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक होता है। विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, दुर्घटना में घायल मरीजों तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए नियमित रक्त की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कुणाल कौशल ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में लगभग 70 थैलेसीमिया मरीज रजिस्टर्ड हैं। इनमें से करीब 60 मरीजों को नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.