अमरोहा, मार्च 9 -- गजरौला। रविवार को तिगरी में स्थित सूर्य मंदिर लायंस क्लब गजरौला द्वारा आंखों के चेकअप के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 110 रोगियों की जांच हुई तथा 22 रोगी मोतियाबिंद के पाए गए। ऑपरेशन के लिए मरीजों को गाजियाबाद के नेत्र चिकित्सालय बस द्वारा भेजा गया। लायंस क्लब पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से आंखों के शिविर कैंप क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर लगाता आ रहा है। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी गिरीश चंद्र अग्रवाल व रुद्र नारायण, लक्ष्मी नारायण गर्ग, सम्राट अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कमल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। डा.अमित शर्मा, डा.संजीव त्यागी, डा.दीपक, सचिन आदि ने आंखों का चेकअप किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.