चाईबासा, मई 9 -- चाईबासा। जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल के एमटीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 लोगों ने निबंधन कराया, जबकि 33 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन संदीप अनुराग टोपनो, डॉ. जुझार मांझी एवं अभिताभ भगत ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में आम लोगों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने भी रक्तदान किया। एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि उपायुक्त की पहल पर अब प्रत्येक माह दो बार जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर हर महीने की 8 तारीख को तथा दूसरा 24 तारीख को लगाया जाएगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कहा कि जिले में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित...