सुल्तानपुर, जून 2 -- सुलतानपुर,संवाददाता। नगर के नवीपुर वार्ड में मंगलवार को क्षयरोग विभाग की ओर से एमएसयू वैन के जरिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 105 व्यक्तियों का एक्स-रे कर जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ सभासद अरविंद कुमार यादव ने किया। स्वास्थ्य शिविर में वैन चिकित्साधिकारी डॉ. अजीमुशान, टीबी क्लीनिक के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, एक्सरे टेक्नीशियन राजकुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट विकास कुमार, एएनएम अर्चना तिवारी, आशा अमिता शुक्ला, किरन वर्मा नर्स प्रीति की टीम ने सीने का एक्सरे, ब्लड प्रेसर जांच, किया। एक दिवसीय शिविर में पंजीयन कराए 105 व्यक्तियों की जांच कर दवाएं दी। यह भी पढ़ें- चतमदाग में टीबी जांच शिविर में 75 ग्रामीणों का हुआ एक्स-रे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...