गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सिविल लाइन स्थित गोकुल अतिथि भवन में एक नई आशा की तरफ से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अरुणा छापड़िया एवं डॉ ऋषभ गुप्ता मौजूद रहे। सुबह 11 बजे शुरू हुए रक्तदान शिविर में शाम तक करीब 100 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...