प्रयागराज, जनवरी 11 -- रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम और सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर से रविवार को ब्रजराज मोटर्स परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर गुड़गांव के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 100 से अधिक लोगों की जांच कर दवाएं दीं। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पांडेय, सचिव संजय तलवार, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.