गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- गाजियाबाद। लोहा मंडी में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की तरफ से नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण शिविर लगाया गया। इसमें 100 लोगों ने आंखों की जांच कराई। लोहा विक्रेता मंडल के कार्यालय में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने मजदूरों और लोगों के आंखों की जांच कराई। 60 लोगों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए। लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डा. अतुल कुमा जैन ने बताया कि इस तरह के शिविर संगठन की तरफ से समय समय पर लगाए जाते हैं। इस दौरान सतीश बंसल, इंद्र मोहन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.