गंगापार, मार्च 21 -- भृंगारी व डोहरिया में डीजीएस ब्रिगेड के इंद्रदेव शुक्ल 'राजू भैया' के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। गंभीर समस्या से ग्रसित 16 मरीजों को आगे के इलाज एवं ऑपरेशन के लिए सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के नेत्र अस्पताल, चित्रकूट भेजा गया। इस मौके पर संयोजक फूलचंद मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ल, जय राम मिश्र, श्रीनारायण मिश्र, विमल मिश्र, कल्लन हरिजन, गेंदा लाल भारतीय और कुंज बिहारी गौड़ आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...