हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा में अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन की नोटरी कैंप में ही होगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि ने इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। वहीं दो दिन में क्षेत्र के छह हजार लोगों ने योजना में आयोजन के लिए फॉर्म लिए है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वनभूलपुरा में 20 मार्च को जागरूकता कैंप लगाना शुरू किया गया है। शनिवार को ईद होने से कैंप नहीं लगाए जा सके। रविवार को फिर से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, जीआईसी वनभूलपुरा, जीजीआईसी वनभूलपुरा, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय वनभूलपुरा में शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने यो...