हापुड़, मार्च 24 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमारी के निर्देशन में गांव दोयमी में सात दिवसीय शिविर जारी है। शिविर के तृतीय दिवस में योग एवं ध्यान की शिक्षा दी गई।शिविर स्थल पर योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग प्रशिक्षिका ईश्वर कुमारी सिसोदिया ने स्वयं सेविकाओं को योग के प्रमुख आसनों का प्रशिक्षण दिया। योग आसनों के द्वारा होने वाले लाभ सभी स्वयंसेविकाओं को बताए गए। श्वास क्रिया, कपाल भाति क्रिया, ताड़ासन, वृक्षासन गरुड़ासन, सूर्य नमस्कार, पद्मासन, मत्स्यासन, भद्रासन, मयूरासन, गोमुखासन आदि मुख्य आसनों का योग शिविर में योग अभ्यास कराया गया। ग्रामीण बच्चों ने भी योग शिविर में हिस्सा लिया। समीक्षा त्यागी ने मानसिक रोगों से बचाव के लिए एक्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.