संभल, फरवरी 10 -- एसएम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के तहत मंगलवार को राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर ग्राम देवरा खेड़ा में शिविर लगाया गया। जिसमें स्वयंसेवकों को कौशल विकास की जानकारी दी गई। शिविर के प्रारंभ में स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर में साफ सफाई की। प्रोफेसर डॉ. आरएएस यादव, प्रभारी प्राचार्य ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का औपचारिक प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासित एवं समाज व राष्ट्र उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में पूर्ण मनयोग से सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। डॉ. विशेष कुमार पांडे कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के टोली निर्माण के बाद गांव में सर्वेक्षण कर ग्राम वासिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.