बिजनौर, मार्च 21 -- नूरपुर। आरआर स्कूल में आयोजित राज्यपाल पुरुष्कार जांच शिविर में ज़िले के विभिन्न स्कूलों के भारत स्काउट और गाइड के प्रतिभागियों को टेंट लगाने आदि के कौशल सीखाये गये। शनिवार को राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागियों को टेंट लगाने की कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। टेंट के अलावा गांठे बांधना, रस्सियो से पुल बनाना, ध्वज शिष्टाचार, डंडों के द्वारा स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक स्वास्थ्य के अंतर्गत जबड़े की पट्टी, सर की पट्टी, हाथ का झोल बनाना, भोजन बनाना सिखाया गया।शिविर में कुल सात स्काउट और गाइड की टोलियां तैयार कर प्रत्येक टोली के लिए अलग अलग टोली का नायक चुने गये। स्काउट में सुभाष चंद्र बोस टोली से आदित्य त्यागी, भगत सिंह से लक्ष्य त्यागी, स्वामी विवेकानंद से देव चौधरी। गाइड में रानी लक्ष्मीबाई से अक्षा रान...