संभल, मई 31 -- भारत स्काउट गाइड का रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड के बच्चों के साथ अतिथियों ने भीषण गर्मी में यात्रियों को शर्बत पिलाया। रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को जनपद भारत स्काउट गाइड के जल शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेलवे प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य डा. अंजु सिंह और आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बच्चों के साथ यात्रियों को शर्बत पिलाकर किया। इसके बाद पहुंचे जिला आयुक्त स्काउट गाइड एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बच्चों के साथ दादर बरेली एक्सप्रेस वह पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को ठंडा शर्बत पिलाया। सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- शिविर में स्काउट गाइड के बच्चों ने यात्रियों को पिलाया शर्बत गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव ने बताया कि ऐसा शिविर हमें शारी...