आजमगढ़, अप्रैल 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच शाखा की ओर से आयोजित चतुर्थ नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ परीक्षित खटाना, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शुभम तोदी, मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बाजोरिया, प्रांतीय सहायक मंत्री इशांक शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 100 से अधिक दिव्यांग को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा,...