शिविर में सूर्य नमस्कार के लाभ बताए
गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, वंदना। अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान ने चंद्रपुरी स्थित एमबी गर्ल्स स्कूल में पंचम बाल योग संस्कार शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र और उनके लाभ बताए गए। शिविर में 70 से अधिक बच्चे और अभिभावकों ने भाग लिया। योग शिक्षिका दयावती शर्मा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर के मुख्य संयोजक असील कुमार ने साधकों को हाथ, पैर, गर्दन और नेत्रों के सूक्ष्म अभ्यास कराए। उन्होंने सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र और उनके लाभों की चर्चा की। संस्थान के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने सभी बच्चों को संस्थान का नारा आंधी हो तूफान हो चेहरे पर मुस्कान हो की याद दिलाते हुए हमेशा चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- शिविर में सूर्य नमस्कार के लाभ बताए वरिष्ठ योग शिक्षिका वीना वोहरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.