काशीपुर, जून 18 -- जसपुर। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी,विकासपरक योजनाओं की उपलब्धि की प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविर में अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर ब्लॉक सभागार में लगाये गए शिविर की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर,एसडीएम राहुल शाह एवं बीडीओ केके कांडपाल ने पीएम आवास योजनाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। इसके बाद अफसरों ने ग्राम कलियावाला में जाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन पत्र भरवाये। बीडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पूरे जिले में 20 जून तक कैंप लगने हैं। पात्र व्यक्तियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी गई। यहां ललिता कुमारी, भावना, मनीष कुमार, अजय कुमार, डॉ. सुधांशू, राजेश यादव, मुकुल गर्जोल...