बागेश्वर, मार्च 12 -- बागेश्वर। मुख्यमंत्री के चिह्नित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत राजस्व ग्राम पचना में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर लगा। यहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान किया, जबकि अन्य मुद्दों से संबंधित संकलित रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को भेजी गई। शिविर का आयोजन नोडल अधिकारी एवं प्रभारी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी ने 52 ग्रामीणों को निशुल्क औषधियां वितरित की गईं। जबकि 23 लोगों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी की गई। इसके अलावा विभिन्न सरकारी संस्थानों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। यहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरकोट के फार्मेसी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, योग अनुदेशक मुकेश चंद्र, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ के फार्मेस...