चक्रधरपुर, मई 7 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के कदमडीहा पंचायत के कुईड़ा गांव स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन के कैंप में गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य जांच सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 29 जवानों का ब्लड प्रेशर, शुगर और मलेरिया की जांच की गई। जांच के बाद सभी जवानों का मलेरिया निगेटिव पाया गया। वहीं शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जवानों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें रात्रि में मच्छरदानी का इस्तेमाल करने सहित कई जानकारी दी गई है। मौके पर एमपीडब्ल्यू सागर कारवा, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी नेली हेम्ब्रम, एएनएम अचलिशसुरीन, संध्या टोपनो सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.