बागपत, फरवरी 26 -- खेकड़ा। कस्बे के एमएम कालेज के एनएसएस शिविर में छठे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं एनएसएस के ध्येय गीत के साथ बीआरसी परिसर में हुआ। प्रथम सत्र में नारीवादी आंदोलन, लैंगिक समानता और महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता डॉ. देवेश शुक्ल ने नारी मुक्ति, जीवन के अधिकार, घरेलू हिंसा, समान वेतन, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। इसके बाद पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कौशिश ने प्रथम, प्रतीक ने द्वितीय और यशिका मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में क्षीरिश माही गुप्ता प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमशः अन्य प्रतिभागियों ने स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.