मुजफ्फरपुर, जून 25 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के छह स्कूलों के भवन का गुरुवार को विधायक कोमल सिंह ने तेपरी स्थित श्रीरामजानकी उच्च विद्यालय के प्रांगण से शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि जन समस्याओं के निबटारा के लिए पंचायत वार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में समाधान नहीं होता है तो बेहिचक बताइए। जिला पार्षद फनीष कुमार चुन्नू ने तेपरी पोखर पर बसे लोग और मल्लिक समाज के लिए बासगीत पर्चा जारी कराने की मांग की। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने बांध पर कालीकरण कराने की मांग की। जदयू के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद मेहता ने पिलखी पुल से सैदपुर जानेवाली सड़क के चौड़ीकरण करने की मांग की। एचएम मोहन मल्लिक, सत्यदेव पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, चंदन तिवारी, मंजू देवी, सोनू कुमार, मुकेश साह, रिंटू ठाकुर, हीरा ठाकुर, अविना...