बागपत, मार्च 12 -- चांदीनगर। खैला गांव के तेजस इंस्टीट्यूटर आफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन हुआ। जिसका उदधाटन महाविद्यालय के चैयरमैन केएस तोमर ने फीता काटकर किया। इसके बाद स्वयं सेवकों और सेविकाओं द्वारा विघालय प्रांगण में साफ सफाई की गई। महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश सेवा के लिए है। सभी को इसमें भाग लेना चाहिए और समय आने पर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के प्रति भी स्वयं सेवकों को जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षक महेश यादव, श्याम सुन्दर, अमित शर्मा, हरपाल, नीरज ढाका, यश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.