दरभंगा, जून 17 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सर्जना निखार शिविर के अंतर्गत मंगलवार को मेहंदी, मिथिला पेंटिंग, पत्रकारिता, सिलाई एवं व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्गों में व्यक्तित्व विकास सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस वर्ग में अभाविप उत्तर बिहार के प्रांत विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक एवं प्रशिक्षक हरिओम झा ने छात्राओं को अभाविप के माध्यम से आत्मविश्वास निर्माण, प्रभावी संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के महत्व की जानकारी दी। बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व एवं व्यवहारिक कौशल भी आवश्यक हैं। छात्राओं को समूह चर्चा एवं विभिन्न गति...