नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा। भाजपा नोएडा महानगर ने शहर के सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया। रविवार को प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन, डायरी लेखन, समय प्रबंधन एवं वैचारिक स्पष्टता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सैनिक विहार मंडल में आयोजित सत्र में स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल आधार उसके समर्पित और वैचारिक रूप से सशक्त कार्यकर्ता हैं। सेक्टर 82, 78, 41) व सैनिक विहार मंडल में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। विधायक पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रथम पंक्ति में बैठकर प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.