उन्नाव, फरवरी 13 -- नवाबगंज। सरस्वती मेडिकल कॉलेज एवं सरस्वती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से मोहान विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में शुक्रवार नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हजारों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हसनगंज सीओ अरविन्द चौरसिया संस्थान के मुख्य वित्त अधिकारी अखिलेश मौर्या तथा समरजीत यादव (नगर पंचायत अध्यक्ष मोहान) ने फीता काटकर किया। इस दौरान सीओ ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.