पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर उच्चतम न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अज़मल बेग एवं अन्य वाद में दहेज प्रथा के विरुद्ध दिए गए दिशा-निर्देशों के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन शिविर शुक्रवार को सुबह 11 बजे बजे अंकुर राइस मिल पूरनपुर रोड में निशक्तजन सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अरुण क्रांति यशोदास अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन,सुमन गुप्ता चीफ एलएडीसीएस,मनोज कुमार शर्मा पीएलवी,विपिन वर्मा लिपिक एवं जितेंद्र कुमार लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रतिभाग किया।

दहेज प्रथा के दुष...