अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शिल्पग्राम लाल ताल के पास विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके इसका उद्घाटन किया। इस दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एडीजे प्रथम प्रतिभा सक्सेना, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष शंकर लाल व अन्य न्यायिक मौजूद थे। जिला जज ने कहा कि कैंप कार्यालय के माध्यम से लोग अपने विधिक अधिकारों, विधिक विषयों, विधिक सेवा कार्यक्रमों व शासन द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण व विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया किया। साथ ही पुलिस व विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त प्रयासों से पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.