औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर औरंगाबाद के सभी विद्युत कार्यालय में सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी गई। औरंगाबाद अंचल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने रोकथाम की समस्या सुनी और उसके निष्पादन के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया। अंचल कार्यालय के अलावा सभी विद्युत कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 26 का निष्पादन कर दिया गया। विशेष शिविर में कनीय अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी कई। उपभोक्ताओं ने बिजली बिल अधिक आने, स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिल बढ़ जाने, कनेक्शन लेने के बावजूद मीटर नहीं लगने जैसी शिकायतें की। यह भी पढ़ें- शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.