रामगढ़, फरवरी 26 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुरकुंडा में आयोजित दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर बुधवार संपन्न हुआ। इसमें सेंसाई कंचन दास ने विद्यार्थियों को कराटे का आधुनिक दांव-पेच बताते हुए बेसिक कांता और कुमिते का प्रशिक्षण दिया। मौके पर प्राचार्य विजयंत कुमार ने प्रशिक्षुओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है। कराटे से जीवन में अनुशासन के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। शिविर में भुरकुंडा, चैनगड़ा, लादी, देवरिया, निम्मी, कुरसे, सौंदा बस्ती, लपंगा, उरीमारी, सीसीएल सौंदा आदि क्षेत्र के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें परिधि, अनुष्का, अंकिता, रिया, पलक, पम्मी, अभिलाष, अन्यया, अंशिका, पूर्णिमा, वर्षा, दिव्या, सोमिया, स्मृति, राधिका, साक्षी, आराध्य, शिरीषा, गुंजन, श्रे...