रांची, जून 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर चल रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को बेड़ो प्रखंड के ईंटा पंचायत स्थित चिल्दरी गांव और केजीबीवी बेड़ो में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में हुआ। शिविर में नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवा योजना की जानकारी दी गई। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता, कानूनी सलाह और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था है। पीएलवी मानव कुमार सिंह ने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वह...