सीतामढ़ी, मार्च 30 -- पिपराही। प्रखंड के परसौनी बैज के भाजपा शक्ति केंद्र पर रविवार को पीएम के मन की बात का 132 वें एपिसोड का प्रसारण कराया गया। पीएम ने सांस्कृतिक विरासत को समझने और संरक्षित करने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु वृक्षारोपण, जल-संरक्षण हेतु तालाब,कुआं की साफ-सफाई पर ध्यान देने के साथ उर्जा संरक्षण पर जोर दिया।मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण ईंधन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव से देशवासियों को अवगत कराते हुए धैर्य और एकजुटता के साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से सामना करने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम कृपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नूतन माला सिंह थे।मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम पासवान,शत्रुघ्न कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...