रुडकी, जून 21 -- रुड़की, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहीद स्मारक स्थल स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष के समीप आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय योग शिविर का रविवार को सम्मान समारोह के साथ समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष योग साधकों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल, चोटीपुरा की छात्राओं तोषी आर्या, श्रेया आर्या एवं अदिति आर्या द्वारा ईश्वर स्तुति, प्रार्थना, उपासना, स्वस्तिवाचन मंत्रों के उच्चारण और भजन प्रस्तुति से किया गया। योगाचार्या सरिता बर्थवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, व्यायाम, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का सफल आय...