प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- गौरा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व रविवार को खंड गौरा स्थित कमासिन गांव के सेवा बस्ती में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं सेवा भारती के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा। जिसमें बस्ती के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और नि:शुल्क दवाओं का वितरण डॉ. जेपी वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अलकेश त्रिपाठी, आशीष, सुनील, शुभम, राजेश त्रिपाठी, उत्तम, सूरज, बृजेश सरोज, सुरेंद्र, चंद्रजीत पटेल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...