शिविर में लगाए गए काउंटर पर जमा लिया आवेदन
मधेपुरा, मई 19 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के सोनवर्षा और जिरवा मधैली पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड और अंचल स्तर के प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। शिविर की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएसओ शंभू शरण, बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, सीओ राहुल कुमार, शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, बीपीआरओ विजय कुमार और पुअनि महितोष परासर सहित कई विभागीय अधिकारी और नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया और मौके पर ही मामलों की समीक्षा कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादव शिविर में दाखिल-खारिज, रसीद, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.