बलरामपुर, मार्च 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एन्ड एक्टिविस्ट्स (निफा) की जिला इकाई बलरामपुर के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में रक्तदानियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर में निफा के स्टेट कॉर्डिनेटर आलोक अग्रवाल ने अपना 38वां रक्तदान किया। अन्य रक्तदानियों में जिलाध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने 44वां, हिमांशुमणि दीक्षित ने 57वां, रवि गुप्ता ने 16वां, डॉ तुलसीश दूबे ने 24वां व गुरुअंश सिंह ने 44वां रक्तदान किया। अन्य रक्तदान करने वालों में नारीशक्ति से सरोज मिश्रा, अक्षय शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव व मनीष सिंह आदि ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को निफा की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सात रक्तद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.