शिविर में योग व सही खानपान से मोटापा भगाने का संकल्प
मुजफ्फर नगर, जून 3 -- मुजफ्फरनगर शिव चौक स्थित एसडी मार्केट में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित निशुल्क मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में मोटापा ग्रस्त स्त्री-पुरुषों ने हिस्सा लिया। सभी साधकों ने वजन कम करने के लिए सूक्ष्म क्रियाएं, योगासन और प्राणायाम बड़े मनोयोग से सीखे।शिविर की शुरुआत विनय कुमार वर्मा ने गहरी लंबी सांसों के अभ्यास, ओम की ध्वनि और भावार्थ सहित गायत्री मंत्र के जाप से कराई। जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा ने मोटापा घटाने वाले विशेष आसन कराए और दिनेश सिंघल ने हास्य आसन से सभी को तनावमुक्त किया। योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा ने साधकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान सुभाष गुप्ता ने संस्थान की पत्रिका योग मंजरी का परिचय कराया। यह भी पढ़ें- नए प्रचार्य के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.