हल्द्वानी, मई 17 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से रविवार को स्वर्गीय भगवती शाह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 29 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का शुभारंभ ललिता बिष्ट, अशोक बिष्ट एवं ज्योति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो के महासचिव रजत शर्मा ने भी रक्तदान कर युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। क्लब के कोच मनमोहन बसेड़ा ने रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...