अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- अम्बेडकरनगर। परम फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 12 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले कई युवाओं ने शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराया। जांच के बाद संबंधित लोगों ने रक्तदान करने के साथ ही जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया। फाउंडेशन अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि संस्था समय समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी करती रहेगी। युवाओं को ऐसे शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान अमन मल्होत्रा, श्याम कुमार, अमन गौड़, नीरज राजभर, अनिल मौर्य व रितु मल्होत्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.