गाजीपुर, मार्च 24 -- जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कालेज में एनएसएस की दोनों इकाइयों के साप्ताहिक विशेष शिविर का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता बीके त्रिवेदी ने कहा कि समाज से छुआछूत और कुरीतियों को समाप्त कर समतामूलक समाज का निर्माण करना युवाओं का दायित्व है। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने शिविरार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वागत गीत और नृत्य-गीत से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.