शिविर में युवाओं को किया जागरूक
इटावा औरैया, जुलाई 18 -- भरथना। आर्य श्यामा इंटर कॉलेज में मेरा युवा भारत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ इसके उद्देश्य और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। उपनिदेशक सोनिका चंदा के निर्देशन में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष कुमार और वॉलंटियर नितिन कुशवाहा ने छात्राओं को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि इस मंच से जुड़कर युवा सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों, कौशल विकास और स्वयंसेवी कार्यक्रमों में भागीदारी कर अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सुलक्षणा यादव ने छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.