प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- प्रतापगढ़। युवा सामाजिक सेवा संस्थान और राजीव आई हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को कटरा मेदनीगंज में नेत्र शिविर लगाया गया। संस्थान के सचिव एके शुक्ला के मुताबिक 111 मरीजों का डॉ. अफसाना ने नि:शुल्क चेकअप कर दवाएं वितरित की। इनमें से 20 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। उन्हें ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। शिविर में अजय गुप्ता, शिवम गुप्ता, आकाश शुक्ला, आलोक शुक्ला, धीरेन्द्र नारायण, अनुराग, मुकेश व आशीष आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.