रांची, दिसम्बर 9 -- खूंटी, संवाददाता। सदर अस्पताल खूंटी की ओर से मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी और उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान हर माह की 9 तारीख और अंतिम बुधवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान और उपचार पर जोर: सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान कर उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना है। इस दौरान महिलाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.