मिर्जापुर, अगस्त 11 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्य ज्ञान पब्लिक स्कूल में महिलाओं की आत्मरक्षा और विधिक अधिकारों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गरीब कल्याण, शिक्षा, पर्यावरण और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और खेल विभाग के समन्वय से किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मरक्षा की तकनीक सिखाना । छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलेंटियर ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। गरीबी उन्मूलन से जुड़ी सरकारी योजनाएं शिक्षा का अधिकार अधिनि...