फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मातृ दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा माताओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं बच्चों और माताओं ने रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर उत्साह दिखाया तो कहीं बुजुर्ग महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर सेवा भाव का संदेश दिया। शिवमणी धर्मार्थ अस्पताल समिति की ओर से एसी नगर सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में वृद्ध एवं विधवा माताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां व लैब जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जीडी गोयंका इंस्टीट्यूट की चेयरमैन प्रभा त्रिखा और उनके स्टाफ ने भी सहयोग किया। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : स्वास्थ्य जांच के बाद 100 से अधिक वृद्ध एवं विधवा माताओ...