गंगापार, जनवरी 20 -- महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सशक्त पहल के तहत शिवसेना (एनडीए गठबंधन) की प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में 'समर्थ नारी-सशक्त मेजा' अभियान की शुरुआत उरुवा ब्लॉक के परवा गांव से की गई। अभियान के प्रथम चरण में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच व नेत्र परीक्षण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने इस पहल को सफल बनाया। आयोजक रुचि अभिषेक तिवारी ने इसे महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक निरंतर अभियान बताया, जो आगे चलकर पूरे मेजा विधानसभा क्षेत्र में विस्तार पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.