देहरादून, जून 30 -- ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून और कांग्रेस नेताओं की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को परामर्श के साथ ही निशुल्क दवा भी दी गई। मंगलवार को डांडा लाखोंड क्षेत्र स्थित किसान डेरी अपर आमवाला में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रदेश सचिव, उत्तराखंड युवा कांग्रेस आदित्य रौथाण ने किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श एवं आवश्यक निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- शिविर में मरीजों ने कर...