बरेली, जून 21 -- भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से कर्मचारी नगर स्थित मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का संचालन रोहिलखंड डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। डॉक्टरों ने लोगों के दांतों एवं आंखों की गहन जांच कर आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान राकेश कुमार, अनूप जौहरी, मनीष माथुर, अनुज गुप्ता, राकेश शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिविर में मरीजों को मिला निशुल्क उपचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...