शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद संस्था ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली में जागरूकता शिविर आयोजित किया। अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने टीबी से पीड़ित 10 मरीजों को पोषण पोटली बांटी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रेखा मोदी, सचिव सोनिया गुप्ता, सहसचिव रश्मि गुप्ता और कोषाध्यक्ष नीति गुप्ता मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग से डीटीओ ओमेंद्र राठौर, डीपीसी सिद्धार्थ गुप्ता, आरती सिंह, अशोक दीक्षित, अनुराग कठेरिया, संजीव यादव और डॉ. सलोनी टंडन ने भी सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...