शिविर में मरीजों के सेहत की हुई जांच
गाजीपुर, अप्रैल 12 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं अनुवांशिक संगठन सेवा भारती व एनमोओ की ओर से स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के अहिरौली शिव मंदिर के पास, सेमरा अंबेडकर पार्क, बैरन पंचायत भवन, राजला प्राथमिक विद्यालय और धार नगर जफरपुर संत रविदास मंदिर के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें कुल 973 मरीजों को देखा गया। अधीक्षक आशीष राय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से अंबेडकर जयंती के अवसर पर रविवार को स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजन करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में कुल पांच स्थानों पर स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.